बड़ा मलेहरा: अंधियारा शासकीय उचित मूल्य दुकान विक्रेता से एसडीएम ने दिए वसूली के आदेश
बड़ामलहरा विकासखंड के अंधियारा गांव में संचालित शासकीय उचित मूल्य की दुकान में पदस्थ समिति प्रबंधक एवं विक्रेता द्वारा गड़बड़ी किए जाने की ग्रामीणों द्वारा की गई शिकायत सही पाए जाने पर एसडीएम द्वारा विक्रेता से वसूली का आदेश जारी किया गया है। कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी को निरीक्षण में समिति प्रबंधक अनवर खान एवं सहायक विक्रेता शिवपाल यादव उपस्थित पाए गए।