बड़ा मलेहरा: वीरमपुरा में जनपद पंचायत अध्यक्ष रजनी यादव ने दिया संपूर्णता अभियान का संदेश
बक्सवाहा क्षेत्र के ग्राम पंचायत वीरमपुरा में आज आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के तहत जनपद पंचायत अध्यक्ष रजनी यादव ने संपूर्णता अभियान का संदेश दिया। उपस्थित ग्रामवासियों से अपनी बहू-बेटियों की गर्भावस्था का पंजीयन पहले 2 माह के अंदर आंगनबाड़ी केंद्र में कराने का आग्रह किया। पंजीयन उपरांत प्रसव पूर्व जांचें करवाने का भी उन्होंने अनुरोध किया।