निरसा/चिरकुंडा: झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह की 8 साल बाद वापसी, निरसा में समर्थकों ने किया स्वागत
पूर्व विधायक संजीव सिंह का दिल्ली से लौटने पर निरसा में भव्य स्वागत किया गया। भाजपा नेता और जनता मजदूर संघ कार्यकर्ताओं ने सिनेमा मोड़ पर उनका जोरदार स्वागत किया। आठ साल पुराने नीरज सिंह हत्या कांड में साक्ष्य के अभाव में उन्हें बरी किया गया था।