तहसील मड़ावरा के देवरान गाँव में बुधवार को शाम करीब 5 बजे एक युवक ने कीटनाशक का सेवन कर लिया जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। जब इस घटना की जानकारी परिजनों को लगी तो युवक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मड़ावरा में ले आये। जहाँ पर युवक का उपचार चल रहा है।