झांसी: महाराणा प्रताप नगर निवासी 4 माह की गर्भवती महिला बाथरूम में अचेत अवस्था में मिली, मेडिकल में उपचार के दौरान हुई मौत
Jhansi, Jhansi | May 14, 2025 झांसी में बुधवार की सुबह 9 बजे 4 माह की गर्भवती महिला बाथरूम के अंदर अजीत अवस्था में मिली। उसकी छह माह पहले ही शादी हुई थी। आनन फानन में अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। पूरा मामला नवाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत पिछोर के महाराणा प्रताप नगर का है पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है व मामले की जांच शुरू कर दी है।