खरगोन। कलेक्टर भव्या मित्तल की पहल पर शहर के आस्था ग्राम ट्रस्ट को मुंबई की वीआईपी इम्पैक्ट सेंटर से 7 लाख रुपये का दान मिला है। इस राशि से मूकबधिर, नेत्रहीन, मंदबुद्धि और निराश्रित बच्चों को कंप्यूटर, सिलाई, ब्यूटी पार्लर सहित रोजगारपरक प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही किताबें और स्टेशनरी भी उपलब्ध कराई जाएगी।