पीरटांड: दो आदिवासी नाबालिग छात्राओं से सामूहिक दुष्कर्म, आत्महत्या के प्रयास के बाद मामला उजागर, पुलिस जांच शुरू
पीरटांड के एक गांव की दो आदिवासी नाबालिग छात्राओं के साथ सामूहिक दुष्कर्म किये जाने का मामला प्रकाश में आया है।मंगलवार सुबह 8 बजे घटना की खबर मीडिया में आई।बताया गया कि घटना के बाद दोनों नाबालिग छात्राओं के द्वारा आत्महत्या कर अपनी जीवन खत्म करने का प्रयास भी किया गया।तब जाकर परिजनों को पूरी घटना की जानकारी हुई।