अरेराज: हरसिद्धि ब्लॉक गेट के समीप कार और ट्रैक्टर में हुई जोरदार टक्कर, एक व्यक्ति जख्मी
हरसिद्धि ब्लॉक गेट के समीप अरेराज -छपवा पथ पर ओवर टेक करने के दौरान एक कार व ट्रैक्टर मे जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर मे कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है,घटना मे कार चालक गंभीर रूप से जख्मी बताया जाता है। घटना की सूचना पर हरसिद्धि पुलिस मौके पर पहुंच कर आगे की कार्रवाई मे जुटी है,जख्मी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। जानकारी रविवार की रात्रि 9:40 बजे मिली।