बालाघाट: डबलमनी निवेशकों की दूसरी सूची जारी, 150 नाम शामिल; 30-31 जुलाई को एसपी कार्यालय में जमा होंगे आवेदन
जिले के बहुचर्चित करीब 600 करोड़ रुपये के डबलमनी निवेश घोटाले में पुलिस जांच लगातार आगे बढ़ रही है। मुख्य आरोपी सोमेंद्र कंकरायने की गिरफ्तारी के बाद गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) द्वारा जब्त दस्तावेजों के आधार पर निवेशकों की पहचान की जा रही है। इसी क्रम में बालाघाट पुलिस ने डबलमनी प्रकरण से जुड़े निवेशकों की दूसरी सूची जारी कर दी है। दूसरी सूची में 150 निवेशक