गुरारू: माखोखाप गांव में गेहूं के खेत में भीषण आग, दो बीघा फसल जलकर राख
Guraru, Gaya | Apr 23, 2026 प्रखंड के माखोखाप गांव में गेहूं के खेतों में भीषण आग लग गई। इस घटना में किसान रामाश्रय पासवान की लगभग दो बीघा खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। आग लगते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए आग बुझाने का प्रयास शुरू किया, लेकिन तेज हवा के कारण आग तेजी से फैलती गई और आसपास के खेतों को भी अपनी चपेट में ले लिया।