चूरू के स्टेशन रोड स्थित लोहिया कॉलेज के सामने सरकारी विद्युत पोल पर बिना अनुमति विज्ञापन लगाने पर एक कॉम्पिटीशन सेंटर के संचालक के खिलाफ कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज हुआ है। सोमवार शाम कोतवाली एएसआई वीरेंद्र सिंह से मिली जानकारी के मुताबिक उनके द्वारा पुलिस जाप्ते सहित अवैध गतिविधियों की निगरानी हेतु गश्त की जा रही थी।