चूरू: जिला अभिभाषक संघ ने की सभी राजस्व न्यायालयों को कलेक्ट्रेट परिसर के निकट एक स्थान पर ही संचालित करने की मांग
Churu, Churu | Jul 19, 2024 जिला अभिभाषक संघ चूरू की ओर से मीटिंग कर सभी राजस्व न्यायालय को जिला कलेक्ट्रेट परिसर के निकटतम एक स्थान पर संचालित करने की मांग की गई और ऐसा नहीं होने की स्थिति में राजस्व न्यायालय में कार्य स्थगन करने का निर्णय लिया गया। साधारण सभा में अधिवक्ताओं ने बताया की राजस्व न्यायालय चूरू कलेक्ट्रेट परिसर से अधिक दूर संचालित होने की स्थिति में परेशानी होगी।