नववर्ष 2026 के अवसर पर मधेपुरा नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत जयपालपट्टी चौक पर सामाजिक समरसता और खुशियों का संदेश देते हुए विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन पूर्व पार्षद एवं सामाजिक कार्यकर्ता ध्यानी यादव तथा पूर्व पार्षद मुकेश कुमार के सौजन्य से किया गया। इस दौरान छोटे-छोटे बच्चों के साथ गुब्बारे उड़ाकर और चॉकलेट बांटकर नववर्ष का स्वागत किया गया।