मैनपुरी: कुर्रा थाना क्षेत्र में नल की बोरिंग में गिरने से युवक की मौत, पुलिस ने शव पीएम के लिए भेजा
कुर्रा थाना क्षेत्र के गांव गुनहिया निवासी रामब्रेश पुत्र महाराज सिंह घर में हो रही नल की बोरिंग में अचानक से गिर गए जिससे उनकी मौत हो गई वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर मैनपुरी पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जहां डॉक्टरों के द्वारा उनके शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है।