सन्हौला थाना क्षेत्र में प्रेम संबंध, यौन शोषण और धोखाधड़ी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने देवकुंड निवासी इम्तियाज आलम पर शादी का झूठा झांसा देकर करीब 10 वर्षों तक शारीरिक संबंध बनाने और बाद में शादी से मुकर जाने का आरोप लगाया है।