लाडपुरा: फर्जी मदरसा निर्माण और चंदा वसूली का भंडाफोड़, 5 संदिग्ध पकड़े, 3 कश्मीर भेजे, 2 आरोपी जेल गए
Ladpura, Kota | Feb 4, 2026 कोटा में मदरसा निर्माण के नाम पर चंदा एकत्र करने के मामलों में पुलिस जांच के दौरान कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। शहर के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में की गई कार्रवाई में कोटा पुलिस ने कुल पांच संदिग्धों को हिरासत में लिया। संयुक्त पूछताछ के बाद तीन संदिग्धों को जम्मू-कश्मीर के बारामुला जिले भेजा गया, जबकि दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में ज