लाडपुरा: कोटा में रात युवक पर हुई फायरिंग, युवक घायल, 24 घंटे बाद भी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर, जांच जारी
Ladpura, Kota | Feb 4, 2026 कोटा के उद्योग नगर थाना क्षेत्र में देर रात कैथून रोड स्थित एक चाय की दुकान पर चाय पी रहे युवक पर बाइक सवार बदमाश ने फायरिंग कर दी। घटना कैथून रोड पर मैरिज गार्डन के पास स्थित चाय की दुकान की है। फायरिंग के दौरान गोली युवक के पेट को छूते हुए निकल गई, जिससे वह बाल-बाल बच गया। गनीमत यह रही कि गोली केवल हल्की चोट पहुंचाकर निकल गई और युवक को गंभीर चोट नहीं आई।