मोहनलालगंज: तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, उसके गले व हाथ की हड्डियां टूटीं
लखनऊ के निगोहां थाना क्षेत्र में नगराम मोड़ के पास तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार अब्दुल मजीद को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार चालक वाहन समेत फरार हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि अब्दुल मजीद गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें तत्काल निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने गले और हाथ के पास दो जगह हड्डियां टूटने की पुष्टि की।