कोडरमा: दहेज में बोलेरो नहीं मिलने पर विवाहिता की हुई थी हत्या, कोडरमा कोर्ट ने सास ससुर को सुनाया 7 वर्ष कारावास की सजा
दहेज के रूप में बोलेरो नहीं देने पर विवाहिता ममता देवी की हत्या के मामले में कोडरमा कोर्ट ने आरोपी सास सुनीता देवी ससुर सरयू यादव को 7 वर्ष कारावास की सजा एवं ₹5000 जुर्माना लगाया है मामला 2018 का है तब सतगावां निवासी आरोपी ने ममता देवी को दहेज के लिए प्रताड़ित करते हुए हत्या कर दिया और उसके शव को जला दिया था जिसके बाद मृतका के पिता ने प्राथमिकी किया था।