कोडरमा: RPF ने कोडरमा स्टेशन पर 12 बोतल अंग्रेजी शराब से साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
रेलवे सुरक्षा बल कोडरमा की टीम ने ऑपरेशन सतर्क के तहत कोडरमा स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या चार पांच पर गस्ती के दौरान एक व्यक्ति को शराब के साथ गिरफ्तार किया है। निरीक्षक प्रभारी जवाहरलाल ने बताया कि गस्ती के दौरान हजारीबाग जिले के पदमा ओपी थाना क्षेत्र निवासी सुजीत मेहता उम्र 24 वर्ष पिता छतरु प्रसाद को 12 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।