उचकागांव थाना क्षेत्र के बालाहाता गांव में पुलिस ने सूचना के आधार पर छापेमारी कर नववर्ष के लिए उत्तर प्रदेश से लाकर जमा की जा रही 238 बोतल अंग्रेजी शराब को पुलिस ने बरामद कर लिया। वैसे आरोपित मौके से फरार हो गया। मामले में थाना क्षेत्र के बालाहाता गांव के सुजीत यादव के विरुद्ध प्राथमिकी कराई गई है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।