सहारनपुर: पुलिस ने अवैध हथियारों की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, एक आरोपी गिरफ्तार,भारी मात्रा में असलहे और कारतूस बरामद
सहारनपुर पुलिस ने अवैध हथियार बनाने वाली एक फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए भारी मात्रा में अवैध हथियार, कारतूस और हथियार बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि उसके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है। फैक्ट्री थाना फतेहपुर क्षेत्र में नदी के डूब क्षेत्र में संचालित की जा रही थी, ताकि किसी को इसकी भनक न लग सके।