शेरघाटी थाना क्षेत्र के चांपी गांव में दम्पत्ति की निर्मम हत्या के 5 दिन गुजर जाने के बाद हत्या में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी न होने के कारण स्थानीय पुलिस पर तरह तरह के सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय समाजसेवी अमित आर्यन ने पोस्टर जारी करते हुए बताया कि बुद्धवार को दम्पत्ति की हत्या में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कैंडल मार्च निकाला जाएगा।