घोसी: घोसी गांव के पास से पुलिस ने अवैध खनन से बालू से लदे ट्रैक्टर को जब्त किया
घोसी गांव के समीप से घोसी पुलिस ने अबैध खनन कर बालू से लदे एक ट्रैक्टर को जब्त कर लिया। थानाध्यक्ष ददन प्रसाद ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी अभियान चलाकर बालू से लदे हुए एक ट्रैक्टर को जब्त किया गया। जब्त किए गए ट्रैक्टर के ऊपर आगे की कार्रवाई की जा रही है।