माखन नगर: माखननगर में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का हुआ लोकार्पण,विधायक हुए शामिल
Makhan Nagar, Hoshangabad | Jul 6, 2026
सोमवार को क्षेत्रीय विधायक ठाकुर विजयपाल सिंह माखन नगर में आयोजित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए। विधायक ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर फीता काटकर कॉम्प्लेक्स का शुभारंभ किया। बताया गया कि यह शॉपिंग कॉम्प्लेक्स लाखों रुपये की लागत से निर्मित किया गया है।