रोहतास: NH-2 सी पर बंजारी इलाके में कार व बाईक की टक्कर में एक शख्स की हुई मौत,नाराज लोगों ने आगजनी कर जताया विरोध
Rohtas, Rohtas | Sep 2, 2024 रोहतास थाना के बंजारी में एक कार तथा बाइक में टक्कर हो गई। जिससे बाइक सवार बबलू गुप्ता नामक 40 वर्षीय व्यक्ति की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। इस हादसे के बाद परिजनों में हाहाकार मच गया। स्थानीय लोग भी मौके पर एकत्र हो गए तथा सड़क पर टायर जलाकर डेहरी से रोहतास की ओर जाने वाली सड़क को बंजारी में जाम कर दिया।