राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन निदेशक अराधना पटनायक ने धमतरी में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक की। टीबी, मलेरिया, कुष्ठ रोग जैसी बीमारियों के नियंत्रण और टीकाकरण कार्यक्रमों को मजबूती देने पर जोर दिया गया। सभी विभागों को बेहतर समन्वय से काम करने के निर्देश दिए गए।