अंबाह: चंबल उसेद घाट पुलिया पर मिला अज्ञात युवक का शव, हाथ-पैर बंधे होने से हत्या की आशंका
Ambah, Morena | Jun 30, 2026 अंबाह: महुआ थाना क्षेत्र के चंबल उसेद घाट पुलिया पर मंगलवार शाम एक अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव के हाथ-पैर बंधे होने से हत्या की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पहचान के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। मामले की जांच जारी है।