अरेराज: अरेराज में अग्निशमन टीम ने आग से बचाव के लिए निकाली जागरूकता रैली
अरेराज में अनुमंडलीय अग्निशमन टीम के द्वारा अग्निकांड से बचाव को लेकर जागरूकता रैली निकल गई। उक्त रैली का आयोजन अग्निशमन सेवा सप्ताह के दूसरे दिन फिट इंडिया मूवमेंट के तहत बुधवार की सुबह किया गया। जिसमें राजकीय मध्य विद्यालय अरेराज बालक के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ एनसीसी क्रेडिट भी प्रभात फेरी के माध्यम से लोगों को आग से