नागौद: कुलगढी ग्राम पंचायत में नालियों के अतिक्रमण से जलभराव, ग्रामीणों में नाराज़गी
Nagod, Satna | Jun 30, 2026 जनपद पंचायत उचेहरा अंतर्गत ग्राम पंचायत कुलगढी के जवाहर नगर क्षेत्र में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा नालियों पर अतिक्रमण कर उन्हें जाम किए जाने का मामला सामने आया है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, नालियों के अवरुद्ध होने और उन पर किए गए अवैध निर्माण के कारण क्षेत्र में लगातार जलभराव की समस्या व्याप्त होना ग्रामीणों ने बताया हैं।