ईसागढ़: बहेरिया रूपनगर निवासी महिला ने मारपीट और मंगलसूत्र लूटने का लगाया आरोप, पीड़िता ने एएसपी को सौंपा आवेदन
बहेरिया रूपनगर में एक महिला ने शनिवार को दोपहर लगभग दो बजे पड़ोसियों पर मारपीट और मंगलसूत्र लूटने का कथित आरोप लगाते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को आवेदन सौंपा है। ईसागढ़ तहसील के बहेरिया रूप नगर निवासी सुनीता बाई जाटव का आरोप है कि 30 मई की रात कुछ लोग उनके घर में घुस आए और उनके साथ मारपीट की।