सिवनी: नरेला खरीदी केंद्र में अव्यवस्था, सैकड़ों ट्रैक्टर-ट्रॉलियां लाइन में लगने को मजबूर
Seoni, Seoni | May 7, 2026 सिवनी के मुंगवानी और कातालबोड़ी क्षेत्र स्थित नरेला गेंहू खरीदी केंद्र में भारी अव्यवस्थाएं सामने आई हैं। गुरुवार को बताया गया कि खरीदी में देरी के कारण केंद्र के बाहर 1000 से अधिक ट्रैक्टर-ट्रॉलियां लंबी कतार में खड़ी हैं। किसान कई दिनों से उपज बेचने का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन स्लॉट बुकिंग के बाद भी खरीदी नहीं हो पा रही।