महसी: बड़े मंगल पर पुलिस बनी सेवा का प्रतीक, खैरीघाट प्रभारी निरीक्षक ने बांटा प्रसाद, आयोजन रहा सेवा भाव से सराबोर
बेहड़ा के अटल चौराहा पर खैरीघाट पुलिस परिवार की ओर से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह की अगुवाई में आयोजित भंडारे में श्रद्धालुओं और राहगीरों को पूड़ी, सब्जी, छोला, चावल, बूंदी, फल व शीतल पेय का प्रसाद वितरित किया गया। थानाध्यक्ष स्वयं पीला गमछा बांधकर प्रसाद वितरण करते नजर आए, जबकि कांस्टेबल गौरव कुमार ने राहगीरों को पानी पिलाया