बालाघाट: रंगोपाठ मंदिर के पास तेज रफ्तार यात्री बस ने बाइक को मारी टक्कर, चाचा-भतीजे सहित तीन घायल
लामता थाना क्षेत्र अंतर्गत परसवाड़ा-लामता मार्ग पर रंगोपाठ मंदिर के समीप 5 जुलाई रविवार दोपहर तेज रफ्तार यात्री बस ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार चाचा-भतीजे सहित तीन लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लामता पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार, ग्राम सुकड़ी निवासी गुलवीर उर्फ