रविवार को करीब 1 बजे भाजपा युवा मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ग्राम बघबाड़ा पंहुचे। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद माया नारोलिया ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंटकर सम्मानित किया और अगवानी की। कार्यक्रम में युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष दीपक माहला सहित क्षेत्र के सैकड़ों युवा कार्यकर्ता और अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।