खरगोन। भगवानपुरा जनपद के ग्राम पिपलझोपा और कदवाली में मंगलवार को मौसम ने अचानक करवट ले ली। तेज हवा और आंधी के साथ हुई मूसलाधार बारिश से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बारिश के चलते सड़कें पूरी तरह तरबतर हो गईं, वहीं भीषण गर्मी से परेशान लोगों को बड़ी राहत मिली। ग्रामीणों ने इसे मानसून की दस्तक माना। तेज हवाओं के कारण कुछ देर तक जनजीवन प्रभावित रहा।