बहेड़ी: तहसील मुख्यालय पर आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में एडीएम ने फरियादियों की शिकायतें सुनकर निस्तारण के दिए आदेश
बहेड़ी तहसील मुख्यालय पर आज सोमवार 23 मार्च को सुबह दस बजे से दिन में दो बजे तक संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया गौरतलब है संपूर्ण समाधान बीते शनिवार को आयोजित होना था लेकिन शनिवार को ईद की छुट्टी होने के वजह से आज सोमवार को संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया जिसमे एडीएम न्यायिक देशदीपक ने आने वाले फरियादियों की शिकायतें सुनकर निस्तारण के आदेश दिए ।