खरगोन के अमन नगर इलाके में दोपहर के समय उस वक्त हड़कंप मच गया, जब पानी भर रही एक युवती को अचानक जोरदार करंट लग गया। बताया जा रहा है कि नगर पालिका द्वारा नल के माध्यम से पानी का वितरण किया जा रहा था। इसी दौरान अमन नगर निवासी उन्नीस वर्षीय मदीना, पिता नासिर खान, अपने घर में पानी की मोटर चालू करने गई थी।