सिकंदरा: बालडा मोड़ की घटना में बारात जा रहे युवक की सड़क हादसे में हुई मौत, साथी गंभीर घायल
Sikandra, Jamui | Apr 26, 2026 सिकंदरा थाना क्षेत्र के बालडा मोड़ के पास शनिवार की देर रात 11 बजे के करीब अज्ञात तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान लछुआड़ थाना क्षेत्र के बालडा गांव निवासी हीरालाल तांती के 19 वर्षीय पुत्र सन्नी कुमार के रूप में हुई है।