चाईबासा: कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा भारतीय जनता पार्टी संविधान की किताब को बदलना चाहती
कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा भारतीय जनता पार्टी संविधान की किताब को बदलना चाहती है । हम इंडिया गठबंधन के लोग इस किताब में फेर बदल करने नही देंगे । राहुल गांधी ने कहा भांजपा ने आदिवासी अस्मिता और संस्कृति को नष्ट करने का काम किया है । आदिवासी इस जमीन के पहले मालिक है । जल जंगल जमीन आदिवासियों का था ।महा गठबंधन की सरकार आने पर हम सभी महिलाओं को साल में एक लाख रुपया देंगे । मनरेगा मजदूरों को अढ़ाई सौ से बढ़ा कर चार सौ कर दिया जाएगा । पब्लिक सेक्टर यूनिट में ठेकेदारी प्रथा खत्म कर दिया जायेगा । देश में आरक्षण का लाभ सभी को देने के लिए इसे बढ़ा कर 50 प्रतिशत कर देंगे। देंगे ।