बहराइच: निबियाशाह मोहम्मदपुर इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में गर्भवती महिला की हुई मौत,पुलिस जांच में जुटी
नानपारा थाना क्षेत्र के निबियाशाह मोहम्मदपुर गांव निवासी सात माह की गर्भवती नासरा (28) की अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजन लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंचे मृतका के मायके निबियाशाह निवासी भाई कमरुद्दीन ने आरोप लगाया कि ससुरालियों ने ठीक ढंग से इलाज नहीं कराया, जिससे बहन की मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।