बहराइच: बहराइच नीट परिणाम और खामियों को लेकर कांग्रेसियों का प्रदर्शन,राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा
नीट परीक्षा परिणाम और सीबीआई द्वारा केस दर्ज करने के बाद राजनीति शुरु हो गई है। शुक्रवार को कांग्रेसियों ने प्रदर्शन कर राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। नीट परीक्षा परिणाम को लेकर इस बार अभ्यर्थियों में विरोधाभास है। कुछ अभ्यर्थियों ने कोर्ट में वाद दायर कर दिया है जबकि कुछ परिणाम को लेकर नाराजगी जाता रहे हैं। सभी ने प्रदर्शन करते हुए नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौपा।