हरदोई: कांग्रेस कार्यालय पर मनाई गई बाबा साहब डाक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती,संविधान रक्षा का लिया संकल्प
Hardoi, Hardoi | Apr 14, 2024 कांग्रेस कार्यालय पर संविधान निर्माता बाबा साहब डाक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई।कांग्रेस जनों ने संविधान रक्षा का संकल्प लिया। जिलाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह सोमवंशी ने कहा कि सामाजिक समानता और आर्थिक समता के प्रेरणा स्त्रोत थे बाबा साहब।संविधान रक्षा एवं राष्ट्र निर्माण के लिए बाबा साहब का जीवन हम सभीको प्रेरित करता है।