घनारी: गगरेट के पूर्व विधायक चैतन्य शर्मा ने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से की मुलाकात
Ghanari, Una | Oct 20, 2025 गगरेट के पूर्व विधायक एवं भाजपा युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष चैतन्य शर्मा ने सोमवार दोपहर 12 बजे भाजपा अध्यक्ष, केंद्रीय स्वास्थ्य एवं उर्वरक मंत्री जगत प्रकाश नड्डा से मुलाकात की और उन्हें प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा का उपाध्यक्ष बनाए जाने पर आभार जताया। चैतन्य शर्मा ने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है उसे बखूबी निभाएंगे।