लाडपुरा: कोटा में RSCIT एग्जाम सेंटर पर हंगामा, स्टूडेंट्स ने कहा- मारपीट कर फाड़े एडमिट कार्ड, प्रबंधन ने सभी आरोपों को नकारा
कोटा: शहर के दादाबाड़ी थाना इलाके में रविवार को मोदी कॉलेज में आरएससीआईटी की परीक्षा रविवार थी. इस परीक्षा में हंगामा होने का मामला सामने आया है. बच्चों ने तय समय पर परीक्षा में पहुंचने के बावजूद प्रवेश नहीं मिलने की शिकायत की है. इस पर प्रेम नगर निवासी अमन खरेडिया और विज्ञान नगर निवासी अनन्या विजय की शिकायत पर जांच शुरू कर दी गई है. स्टूडेंट अनन्या विजय का