चंदला: चंदला-गुहानी मार्ग पर बिना मुंडेर के कुएं में गिरे दो जंगली सुअरों का सफल रेस्क्यू, वन विभाग और युवाओं ने बचाई जान
छतरपुर जिले के चंदला-गुहानी मार्ग पर बिना मुंडेर के एक कुएं में दो जंगली सुअर गिर गए। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम और स्थानीय युवाओं ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान चलाया। बुधवार की शाम 4 बजे कड़ी मशक्कत के बाद दोनों जंगली सुअरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। स्थानीय लोगों ने बिना मुंडेर वाले खुले कुओं पर सुरक्षा व्यवस्था करने की मांग की है।