सिवनी: सिवनी में दुर्गा पंडालों और गरबा स्थलों का SP ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था के दिए निर्देश
Seoni, Seoni | Oct 19, 2026 सिवनी में नवरात्रि महोत्सव के मद्देनजर सोमवार को एसपी कृष्ण लालचंदानी ने दुर्गा पंडालों, गरबा स्थलों और यातायात व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान महिला सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और सुगम यातायात के लिए पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।