बालाघाट: बालाघाट में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के पार
बालाघाट में लगातार बढ़ती गर्मी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। जिले का तापमान रविवार लगभग दोपहर 2 30 बजे 43 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा नजर आ रहा है और लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में और