पलामू प्रमंडल के सबसे बड़े सरकारी स्वास्थ्य संस्थान मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एमएमसीएच) की व्यवस्थाओं पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। सोमवार दोपहर 3 बजे अस्पताल परिसर में एक ऐसी तस्वीर देखने को मिली जिसने मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की वास्तविक स्थिति उजागर कर दी।