शेरघाटी: करमौनी से पिड़ासिन तक जाने वाली सड़क बदहाल, ग्रामीणों ने मरम्मत की उठाई मांग।
शेरघाटी विधानसभा क्षेत्र के डोभी प्रखंड अंतर्गत करमौनी से पिड़ासिन तक जाने वाली मुख्य सड़क की स्थिति काफी जर्जर हो गई है। सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे बनने से राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के दिनों में सड़क पर जलभराव हो जाता है, जिससे गड्ढे दिखाई नहीं देते और दुर्घटना की आशंका बनी रहती